वैन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
क्राइम रिपोर्टर . बिलासपुर। तखतपुरक्षेत्र में वैन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया, जिसे सिम्स में भर्ती करवाया गया है।
दुर्घटना में लोरमी क्षेत्र में हुई। गोड़ खाम्ही गांव का जीवन लहरे तखतपुर स्थित स्मार्ट टेलर्स के यहां काम करता था। शनिवार को वह दुकान मालिक राकेश देवांगन की सोल्ड बाइक से जा रहा था। बाइक के पीछे उसका साथी सुल्तान लहरे बैठा था। दोनों जरेली के पास पहुंचे, इसी बीच सामने से रही तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आई। आस-पास मौजूद लोगों ने संजीवनी एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सिम्स भेजा। यहां सुल्तान लहरे की मौत हो गई। वहीं जीवन की स्थिति गंभीर है। तखतपुर पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।