पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश

झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| सरकंडाक्षेत्र का गुंडा गैंग फिर सक्रिय होने लगा है। शनिवार को गैंग के सदस्य ने युवक से मार-पीट की और अपने लीडरों के कहने पर खुद ही रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंच गया। थाने में उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने उसे समझाईश देकर वापस भेजा। रविवार की दोपहर को अशोक नगर के पास बाइक सवार दो युवक टकरा गए। इनमें से एक युवक सरकंडा क्षेत्र के गुंडा गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसने युवक से मार-पीट की और अपने आकाओं को फोन से सूचना दी। आकाओं ने उसे थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाने की सलाह दी। युवक थाने गया तो उनके एक लीडर का मोबाइल पर एसएमएस आया। इसमें आरोपियों में कुछ अन्य नाम जोड़ने के लिए कहा गया था। युवक थाने गया। सरकंडा टीआई को झगड़े के बारे में पता चल चुका था। उसने युवक से पूछताछ की तो वह अधिक झूठ नहीं बोल सका। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करना चाहती थी। लिखित माफीनामा देने पर उसे छोड़ दिया गया।