- Hindi News
- फाइनल नतीजे आज, किसे हुआ फायदा, किसे नुकसान पता चलेगा
फाइनल नतीजे आज, किसे हुआ फायदा, किसे नुकसान पता चलेगा
पंचायत चुनाव के फाइनल नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत के तखतपुर, कोटा के साथ ही मस्तूरी मरवाही की भी एक-एक सीटों सहित कुल 10 सदस्यों के परिणाम आएंगे। 15 सीटों के नतीजे पहले ही गए हैं।
रविवार को जिला पंचायत क्षेत्र तखतपुर की पांच सीटों पर तो कोटा की तीन सीटों पर सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के परिणाम की घोषणा टेबुलेशन के बाद कलेक्टर करेंगे। टेबुलेशन न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और एक-एक कर सीटों के नतीजे सामने आएंगे। विजेता प्रत्याशियों को मौके पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। अंतिम चरण के टेबुलेशन के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी कर ली है और समय पर टेबुलेशन शुरू करने के लिए अमले को पहले ही न्यू कंपोजिट बिल्डिंग पहुंचने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी वैद्य ने दिए हैं। इस बार टेबुलेशन करने वाले कर्मचारियों को बदल दिया गया है। यानी पिछले दो टेबुलेशन में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की जगह नए कर्मचारी नजर आएंगे।
तैयारी पूरी, सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे
^अंतिम चरण के टेबुलेशन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को विजेता घोषित होने वाले प्रत्याशियों के अलावा पूर्व में निर्वाचित हो चुके प्रत्याशी भी पावती देकर जीत का सर्टिफिकेट ले सकते हैं। रविवार को जिला पंचायत के 10 क्षेत्रों के परिणाम की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर करेंगे।\\\'\\\' -एसपीवैद्य, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
रणनीति बनाने पार्टियां कर रही नतीजे का इंतजार
भाजपाकांग्रेस जिला पंचायत के फाइनल नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अब तक बिल्हा, मस्तूरी, गौरेला, पेंड्रा मरवाही के 15 सीटों के नतीजे सामने चुके हैं जिसमें सात भाजपा समर्थित तो 5 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीतकर जिला पंचायत पहुंचे हैं। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर पार्टियों का समीकरण बिगाड़ दिया है। पर तखतपुर कोटा के नतीजे दोनों ही पार्टियों के लिए मायने रखने वाले हैं। नतीजे आने के बाद पार्टियों को हुए फायदे नुकसान का पता चलेगा और पार्टियां जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने रणनीति बनाएंगी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सरकार जो फेरबदल मंत्रिमंडल में करने जा रही है उन पर भी निकाय पंचायत चुनाव की छाया है। जिले के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में फाइनल नतीजे सामने जाएंगे और भाजपा के साथ विपक्षी पार्टी कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।