पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शनी में बताए पॉलिथीन के ऑप्शन्स

प्रदर्शनी में बताए पॉलिथीन के ऑप्शन्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बधिर संघ बिलासपुर से संचालित सत्य साईं हेल्प वे मूक-बधिर बालिका आवासीय विद्यालय ने शनिवार को स्थापना दिवस मनाया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बालिकाओं ने अपने हाथांे से बनाए कपड़े का थैला, एप्रिन, कुशन सहित अन्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई।

कार्यक्रम में दैनिक भास्कर की नो पॉलिथीन मुहिम को जोड़कर प्रदर्शनी भी लगाई गई। लोगों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए पॉली बैग और प्लास्टिक से बनी सामग्री के ऑप्शन के रूप में कपड़े की थैलियां उपयोग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेलवे के चीफ इंजीनियर भावेश पांडेय विशिष्ट अतिथि पार्षद अंजनी कश्यप, पूर्व पार्षद लक्ष्मीनारायण कश्यप और चिंतामणी दीक्षित थे। अध्यक्षता संस्था की कोआॅर्डिनेटर ममता मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि चैलेंज उन्हें ही मिलता है जिनसे ईश्वर उसे पूरा करवाना चाहता है। जमीन मिलने के बाद उसमें होने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर और सेटअप पूरा करने में संस्था की मदद की जाएगी। कार्यक्रम में ममता मिश्रा ने बालिकाओं के विद्यालय के लिए पर्याप्त स्थान और सीनियर बच्चों के लिए समूह बनाकर काम करने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर चिंतामणी दीक्षित ने कहा कि शहर में विकलांग बच्चों को जो सुविधाएं मिल रही है वह पर्याप्त नहीं हैं। इसमें और सुधार करने की जरूरत है। उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए। वहीं पूर्व पार्षद वर्तमान पार्षद पति लक्ष्मीनारायण कश्यप ने कहा कि पार्षद से लेकर केंद्र तक हमारी सरकार है। संस्था की मांग को पूरा कराने के लिए हर संभव कोशिश होगी। जमीन के लिए महापौर और कलेक्टर को आवेदन दिया जाएगा। इस मौके पर एकल नृत्य में सुनंदा ने वंदे मातरम... गीत पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं ग्रुप ने कोई करता होगा इंतजार... और राजस्थानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। बालिकाओं ने शिक्षिका पूजा सिंह राजपूत और निकिता टोप्पो के निर्देशन में पूरा किया। इस मौके पर सविता प्रथमेश, सरिता शर्मा, ज्योत्सना स्वर्णलता के साथ ही ब्रम्हाकुमारी बहने और अभिभावक उपस्थित थे।

पॉलिथीन के विकल्प बताती प्रदर्शनी देखने के लिए दिनभर लोग पहुंचते रहे।

नो पॉलिथीन प्रदर्शनी में जुटी रही भीड़

दैनिक भास्कर कीे नो पॉलिथीन मुहिम से जुड़कर स्कूल ने प्लास्टिक मुक्त बिलासपुर बनाने के लिए प्रदर्शनी लगाई। रेलवे के मुख्य अभियंता सहित अन्य ने इसका अवलोकन किया। बालिकाओं ने कागज के लिफाफे, ग्रीटिंग, कपड़े का थैला, एप्रिन, कुशन की प्रदर्शनी लगाई।

दैिनक भास्कर