- Hindi News
- 16 हजार रुपए के गांजे के साथ स्टेशन पर पकड़ा गया आरोपी
16 हजार रुपए के गांजे के साथ स्टेशन पर पकड़ा गया आरोपी
बिलासपुर| रेलवेस्टेशन पर शुक्रवार की रात जीआरपी के सुरक्षाकर्मियों ने 16 हजार रुपए के गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाम 7 बजे जीआरपी को सूचना मिली कि एक युवक गांजा लेकर प्लेटफॉर्म सात-आठ पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। जीआरपी ने हुलिए के आधार पर एक युवक से पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास चार किलो गांजा मिला। आराेपी युवक ओड़ीसा के साकीनबाटा बहाली निवासी गोवर्धन काहन्टा पिता किश्ती (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कटनी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था।