- Hindi News
- अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए नई रोशनी कार्यक्रम आज से
अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए नई रोशनी कार्यक्रम आज से
बिलासपुर| गरीबीउन्मूलन और सामाजिक अनुसंधान केंद्र समर्पित नई रोशनी कार्यक्रम शुरू कर रहा है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की योजना के तहत इस कार्यक्रम का उद्घाटन 8 फरवरी को तालापारा के बाल श्रमिक स्कूल में होगा। इसके मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल होंगे। छह दिवसीय इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक महिलाओं को शिक्षा, रोजगार आजीविका संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही केंद्र राज्य सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा।