- Hindi News
- फर्जी पॉवर ऑफ एटार्नी बनाकर जमीन बेची, हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज
फर्जी पॉवर ऑफ एटार्नी बनाकर जमीन बेची, हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज
फर्जी पॉवर ऑफ एटार्नी बनाकर जमीन बेचने के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी के बैंक एकाउंट में आठ लाख रु. जमा करवाए गए थे।
सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले सिद्धार्थ शंकर अदक के नाम से पीतांबर नाम के शख्स ने फर्जी पॉवर ऑफ एटार्नी तैयार की। इसके आधार पर अदक के नाम पर दर्ज जमीन को पीतांबर ने मीना बर्वे पति अश्वनी बर्वे को 15 लाख रुपए में बेच दिया। इसमें से आठ लाख रुपए प्रताप सिंह उर्फ पिंटू के बैंक एकाउंट में जमा करवाए गए। प्रताप सिंह को 18 नवंबर 2014 को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। जस्टिस संजय के. अग्रवाल की बेंच ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।