पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर डाउन, नहीं खुला नई बसों का टेंडर

सर्वर डाउन, नहीं खुला नई बसों का टेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| शहरमें नई सिटी बसों के संचालन के लिए बसों की खरीदी के लिए बुलाया गया टेंडर सोमवार को नहीं खोला जा सका। बसों की खरीदी के लिए सीईओ सूडा डाॅ. रोहित यादव के निर्देश पर ई-टेंडरिंग की गई थी। इससे पहले मैनुअल टेंडर भी करवाया गया था। शहरी सार्वजनिक बस यातायात सोसायटी के नोडल अधिकारी एसई सुधीर गुप्ता ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण निर्धारित समय पर टेंडर नहीं खोला जा सका। यह टेंडर अब 30 सितंबर को खोला जाएगा। देश की चार नामी कंपनियों ने टेंडर डाले हैं।

इनमें अशोक लीलैंड, टाटा, आइशर स्वराज माजदा शामिल हैं।