पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजे दुर्गा पंडाल, विभिन्न रूपों में मां दर्शन देंगी

सजे दुर्गा पंडाल, विभिन्न रूपों में मां दर्शन देंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्र पर देवी मंदिर जसगीत से गूंज रहे हैं। चारों ओर भक्तिमय माहौल है। कुछ समितियों ने पहले ही दिन से दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है। वहीं कुछ समितियां षष्ठी पर मंगलवार से प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेंगी। इस बार कई दुर्गोत्सव समितियां नए-नए प्रयोग कर झांकियां सजा रही हैं। इसके लिए समितियों में होड़ मची है। बुधवार को सप्तमी पर हजारों श्रद्धालु महामाया का दर्शन करने के लिए पैदल रतनपुर जाएंगे। इसे देखते हुए उस दिन दोपहर से ही उस रूट पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।

एसईसीएलइंदिरा विहार स्थितरामेश्वर शिवालय में 108 ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं।

आदर्शज्ञानदीप दुर्गोत्सव सूर्यवंशीसमाज ने भरनी में प्रतिमा स्थापित की है। इस दौरान रोजाना स्पर्धाएं करवाई जा रही है। 30 सितंबर को सामान्य ज्ञान और 1 अक्टूबर को जसगीत प्रतियोगिता होगी।

आकाशवाणीबिलासपुर सेसुबह 9 बजे काव्य भारती की प्रस्तुति दुर्गा सप्तशती पर आधारित महिषासुर मर्दनी दुर्गा की कथा पर आधारित संगीत रूपक का प्रसारण किया जाएगा। संस्था के माखन लाल बंजारे ने बताया कि इसके लेखक डॉ. सियाराम सक्सेना ‘प्रवर’ हैं। तुलसीदास, विद्यापति, प्रवर की गीतों को रतन वसाक, अर्नब चटर्जी, परिमल कुमार, गणेश मेहता, रेखा सरकार, विजया समद ने गाया है। संगीत रचना और सस्वर वाचन मनीष दत्त का है और सूत्रधार महेंद्र मिश्र होंगे।

बंगालीएसोसिएशन ने30 सितंबर को शाम 7 बजे बंगाली स्कूल रेलवे कॉलोनी में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया है। आयोजन समिति के सचिव सुदीप मजुमदार ने बताया कि बंगाली विधि-विधान के अनुसार दुर्गा प्रतिमा की स्थापना होगी।

प्रयासदुर्गा उत्सव समिति रामायणचौक बहतराई में 30 सितंबर की रात 8 बजे से जगराता शुरू होगा।

जयअंबे दुर्गा उत्सव समिति कस्तूरबानगर 30 सितंबर को रात 9 बजे जगराता का आयोजन किया है। जिला सारथी समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार सारथी ने बताया कि इसमें उमेश सिहोते और उनकी मंडली भजन, गीत की प्रस्तुति देगी।

मित्र मंडल का गरबा उत्सव आज

मित्रमंडल ने 30 सितंबर शाम 6 बजे सामुदायिक भवन नेहरू नगर में गरबा और डांडिया नृत्य का आयोजन किया है। मित्र मंडल के सचिव एसके जुनेजा ने बताया कि इसमें नगर के लोग सपरिवार भाग ले सकते हैं।

कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में वृद्धाश्रम की झांकी सजाई जा रही है। कोशिश है