भोजपुरी समाज ने किया संजय को सम्मानित
बिलासपुर| भोजपुरीसमाज ने मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य बनने पर संजय सिंह राजपूत को सम्मानित किया। संजय समाज के उपाध्यक्ष हैं। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी भवन इमली पारा में किया गया। इस अवसर पर गोपाल मिश्रा, एनपी शर्मा, पीएन तिवारी, डॉ. ब्रिजेश सिंह, एसके सिंह, डॉ. राजनारायण दीक्षित सहित अन्य उपस्थित थे।