- Hindi News
- छात्रसंघ चुनाव में खिलाफ काम करने वाले निष्कासित
छात्रसंघ चुनाव में खिलाफ काम करने वाले निष्कासित
एनएसयूआईकी राष्ट्रीय कार्यसमिति ने संगठन के खिलाफ काम करने वाले कुछ लोग के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। उन्हें छह साल के लिए संगठन की गतिविधियों से पूरी तरह अलग कर दिया है। इस दौरान वे एनएसयूआई के किसी भी कार्यक्रम में शामिल तक नहीं हो सकेंगे। इनमें एक कार्यकर्ता सहित दो पदाधिकारी शामिल हैं। इधर, प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश तक दिए गए हैं।
हाल ही में हुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने अपने ही संगठन के लोगों की शिकायत राष्ट्रीय कार्यसमिति से की थी। इसमें उन्होंने संगठन के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए संगठन को कमजोर करने की बात कही थी। बिलासपुर में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमितेश राय अन्य नेताओं ने संतोष गर्ग की शिकायत की थी। उन्होंने सीएमडी काॅलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान गर्ग द्वारा संगठन के बजाय दूसरी पार्टी पैनल के कैंडिडेट को खुलकर समर्थन देने और उसके लिए काम करने की बात कही थी। ऐसी ही शिकायत कोरबा एनएसयूआई अध्यक्ष नीलांबर शर्मा, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद के खिलाफ भी हुई थी। मामले की जांच करने के बाद शिकायत को सही पाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोजी जाॅन ने रविवार को इन्हें छह साल के लिए संगठन से बाहर करने का फरमान जारी किया। उन पर अपने स्तर पर प्रत्याशी घोषित करने, एबीवीपी प्रत्याशी के साथ फोटो खिंचाने सहित संगठन विरोधी काम करने के आरोप हैं।
इम्पैक्ट
भास्कर
प्रभारी रहे हरितवाल को नोटिस
इधर,प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध हरितवाल के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उन्हें नोटिस दिया गया है। हरितवाल को बिलासपुर विश्वविद्यालय का प्रभारी बनाया गया था। यहां के प्रत्याशी ने मैदान छोड़ दिया था। हरितवाल से इसका कारण पूछा गया है।
भास्कर में प्रकाशित खबरें
एनएसयूआई