- Hindi News
- त्योहारों के साथ तेज होने लगी बिजली की आंख मिचौली
त्योहारों के साथ तेज होने लगी बिजली की आंख-मिचौली
बिलासपुर| त्योहारोंका सीजन शुरू होते ही शहर में बिजली की आंख-मिचौली तेज होने लगी है। रविवार को कई इलाकों में बिजली गुल होती रही। परेशान लोग फ्यूज कॉल दफ्तर में फोन लगाते रहे, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। विभाग इस समय कई हिस्सों में दिवाली पूर्व मेंटेनेंस कर रहा है। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बंद रखी जा रही है। दशहरा नजदीक है। लोग रंगाई-पुताई और त्योहारों की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में बिजली गुल होने के कारण उन्हें घरेलू कामकाज निपटाने में परेशानी हाे रही है।
बिजली गुल होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय और सिम्स में मरीज और उसके परिजन बिजली गुल होने के कारण परेशान रहे।