पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल में शराब पीना पड़ा महंगा, दो को जेल

जंगल में शराब पीना पड़ा महंगा, दो को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| जंगलमें बैठकर शराबखोरी कर रहे दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों सकरी और मंगला के हैं। मुख्य वन संरक्षक तपेश झा 14 सितंबर को अचानकमार टाइगर रिजर्व के दौरे पर थे। इस दौरान वे लमनी के कक्ष 311 तक पहुंचे। यहां मंगला निवासी ब्रजेश कुमार तिवारी और सकरी निवासी त्रिलोकी प्रसाद भार्गव शराब पी रहे थे। झा की नजर उन पर पड़ी। उनके निर्देश पर दोनों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 72 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि अधिनियम के प्रावधानों के तहत टाइगर रिजर्व में शराबखोरी प्रतिबंधित है। इसके बाद भी शहर से बड़ी संख्या में लोग चोरी-छिपे यहां पहुंचकर नियम तोड़ते हैं।