सिंधी पंचायत बनाएगी टेलीफोन डायरेक्टरी
बिलासपुर| पूज्यसिंधी सेंट्रल पंचायत शहर में रहने वाले सिंधी समाज के लोगों की टेलीफोन डायरेक्टरी बनाएगी। इसमें समाज के लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी। इस संबंध में नगर के सभी वार्डों की सिंधी पंचायतों के अध्यक्षों की बैठक हुई। डायरेक्टरी के लिए समिति बनाई जाएगी। इसके अध्यक्ष रूपचंद डोडवानी बनाए गए हैं। बैठक में अध्यक्ष डीडी आहूजा, पीएन बजाज, किशोर गेमनानी सहित अन्य उपस्थित थे।