पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शालेय जूनियर कबड्डी स्पर्धा बिलासपुर ने जीती

शालेय जूनियर कबड्डी स्पर्धा बिलासपुर ने जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| स्कूलगेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 14वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा बस्तर खेल क्षेत्र के कांकेर में आयोजित की। इसमें जूनियर कबड्‌डी का खिताब बिलासपुर ने जीता। जिला कबड्डी संघ के सचिव हेमंत यादव ने बताया कि संघ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। जूनियर कबड्डी में बिलासपुर जोन ने क्वार्टर फाइनल में बस्तर को 15-4 से, सेमीफाइनल में राजनांदगांव को 52-09 से और फाइनल में दुर्ग को 63-13 के अंतर से हराया। वहीं बालिकाओं ने सेमीफाइनल में दुर्ग को 25-06 से फाइनल में बस्तर की टीम को 20-08 के अंतर से हराया। इस जीत के बाद विजयी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने वेस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश जाएंगे।