ऋषिका साव कथक सेमिनार में होगी शामिल
बिलासपुर| कलाविकास केंद्र की छात्रा ऋषिका साव का चयन आसाम में होने वाले कथक नृत्य सेमिनार के लिए हुअा है। केंद्र के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बोहिदार ने बताया कि ऋषिका का चयन भोपाल में सीनियर प्रोसेस 2014 में सांस्कृतिक स्त्रोत प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली ने किया है। वे अपनी गुरु अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना वासंती वैष्णव के साथ गोवाहटी के लिए रवाना हुई।