पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी के लिए तरसे श्रद्धालु, रामटेकरी की मोटर फेल

पानी के लिए तरसे श्रद्धालु, रामटेकरी की मोटर फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | रतनपुरके रामटेकरी में पानी सप्लाई के लिए लगी मोटर फेल हो गई है। इससे श्रद्धालुओं को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है।

नवरात्रि में शहर के अलावा आस-पास से बड़ी संख्या में लोग महामाया के दर्शन के लिए रतनपुर जाते हैं। रविवार का अवकाश होने के कारण वहां भारी भीड़ थी। महामाया के दर्शन के बाद अधिकांश लोग वहां से डेढ़ किलोमीटर दूर रामटेकरी भी पहुंचते हैं। रविवार को रतनपुर से लोग पैदल चलकर पसीने से तरबतर होकर रामटेकरी की पहाड़ी पर पहुंचे तो वहां उन्हें पीने के लिए पानी भी नहीं मिला। जब मंदिर के पुजारी से जानकारी ली गई तो पता चला कि पहाड़ी के नीचे मोटर का कनेक्शन काट दिया गया है, जिससे मोटर नहीं चल पा रही है। ऐसा कई दिनों से है। मामले की शिकायत बिलासपुर कलेक्टर से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।