- Hindi News
- गुजराती समाज का नवरात्र उत्सव आज से िटकरापारा में
गुजराती समाज का नवरात्र उत्सव आज से िटकरापारा में
बिलासपुर| गुजरातीसमाज द्वारा नवरात्र महोत्सव 25 सितंबर से रामदास नगर टिकरापारा में आयोजित किया गया है। समाज के अध्यक्ष कांतिलाल जोबनपुत्रा ने बताया कि सभी उत्सवों में नवरात्र का अलग महत्व है। समाज के लोग नौ दिनों तक मां अंबा की आराधना करेंगे। गुजराती समाज प्रांगण टिकरापारा में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक उत्सव मनाया जाएगा।
इसमें रात 10 से 1 बजे तक आस्था, संस्कृति, पारंपरिक वेश भूषा, रास गरबा की झलक देखने को मिलेगी। हर रात गरबा का आयोजन किया जाएगा, इसमें सभी समाज के लोग शामिल हो सकते हैं।