सुकमा कलेक्टर को अवमानना नोटिस
सुकमा कलेक्टर को अवमानना नोटिस
बिलासपुर| हाईकोर्टने सुकमा कलेक्टर को अवमानना नोटिस जारी किया है। याचिका पर दिए गए निर्देश का पालन नहीं होने पर उन्हें 15 अक्टूबर को उपस्थित होना होगा। राज्य शासन ने 11 जुलाई 2014 और 14 जुलाई 2014 को आदेश जारी कर सुकमा जिले में पदस्थ पटवारियों प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, सुरेश सिंह भदौरिया, बी. नागेश अन्य का सुकमा से बस्तर जिले में तबादला किया था। आदेश के बाद भी रिलीव नहीं किए जाने पर इन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने 12 अगस्त 2014 को तबादला आदेश में संशोधन या रोक नहीं होने पर दो सप्ताह में इसका पालन करने को कहा था। इसके बाद भी रिलीव नहीं करने पर पटवारियों ने अधिवक्ता सोमकांत वर्मा के जरिए अवमानना याचिका लगाई है। हाईकोर्ट ने सुकमा कलेक्टर इमिल लकड़ा को अवमानना नोटिस जारी किया है। आदेश का पालन नहीं होने पर उन्हें 15 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।