एसएलआर में ओवरलोड, किया जुर्माना
बिलासपुर| ट्रेनोंके पार्सल यान की विजलेंस टीम ने जांच की। इनमें क्षमता से अधिक वजन के सामान मिले। आरपीएफ ने लीज होल्डर पर जुर्माना किया। पहली कार्रवाई सुबह 4.30 बजे बिलासपुर भोपाल पैसेंजर में हुई। इसके पार्सल यान पर 533किलो ओवरलोड मिला। इसी तरह शिवनाथ एक्सप्रेस में 385 किलो अधिक सामान था।
रायपुर में भोपाल दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस की जांच हुई। इसमें 2 कार्टन में वजह से अधिक सामान था। आरपीएफ ने इसके लिए लीज होल्डर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका। इसी तरह बिलासपुर में हुई कार्रवाई में भोपाल पैसेंजर में 28 हजार रुपए शिवनाथ एक्सप्रेस में 18 हजार रुपए जुर्माना किया गया।