पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट कर्मचारी से परेशान महिला कर्मी ने इस्तीफा दिया

हाईकोर्ट कर्मचारी से परेशान महिला कर्मी ने इस्तीफा दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ कर्मचारी से परेशान होकर उसी दफ्तर में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफे में निजी कारणों का उल्लेख है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट में उच्च पदस्थ न्यायिक अधिकारी के रीडर पर साथ काम करने वाली महिला कर्मचारी ने परेशान करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत परिजनों से की थी। समझाने के बाद भी नहीं मानने पर संबंधित महिला कर्मचारी के परिजनों ने रीडर की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला कर्मचारी ने इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि अभी इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई गई है।