पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकंडा में प्लायवुड की दुकान में चोरी, जुर्म दर्ज किया गया

सरकंडा में प्लायवुड की दुकान में चोरी, जुर्म दर्ज किया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| सरकंडाक्षेत्र के प्लायवुड की दुकान में चोरी हो गई। दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। राजकिशोर नगर निवासी अनुराग केशरवानी पिता चंद्रहास 40 वर्ष की बहतराई चौक के पास प्लायवुड की दुकान है। बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। चोरों ने रात को ताला तोड़कर दुकान के भीतर से 4400 रुपए नगद समेत करीब 34 हजार रुपए का सामान पार कर दिया। दूसरे दिन सुबह अनुराग दुकान पहुंचा तब चोरी का पता चला। उसने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया।