- Hindi News
- बिलासपुर में भाजपा से किशोर कांग्रेस में उलझन बरकरार
बिलासपुर में भाजपा से किशोर कांग्रेस में उलझन बरकरार
धमतरी में टिकट बदलते ही उबले भाजपा कार्यकर्ता
रायपुर. धमतरीमें भाजपा ने महापौर उम्मीदवार सुमिता पंजवानी को बदला तो उनके समर्थकों की नाराजगी उभरकर सामने गई। धरना-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी होने लगी। धमतरी से सिंधी समुदाय के करीब 150-200 लोग गाड़ियों में भरकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह से मिलकर नाराजगी जाहिर की। बातचीत किसी मुकाम पर नहीं पहुंची तो विधायक श्रीचंद सुंदरानी को हस्तक्षेप करने को कहा गया। बाद में रात को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बात की। उधर, दुर्ग में अधिवक्ता नीता जैन रेखा तिवारी ने भी महापौर पद का उम्मीदवार बदलने की मांग की।
कांग्रेसमें भी नाराजगी, जोगी समर्थकों का हंगामा
टिकटवितरण को लेकर उपजे असंतोष से शनिवार को भी कांग्रेस भवन में हंगामा हुआ। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने निष्ठावान सदस्यों को टिकट नहीं देने को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं कोरबा की ऊषा तिवारी ने महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर इस्तीफा शेष|पेज7
देनेका एेलान कर दिया। उन्होंने नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस ने कोरबा में विधायक जयसिंह अग्रवाल की प|ी रेणु अग्रवाल को महापौर प्रत्याशी बनाया है। उधर शुक्रवार रात को हुए हंगामे को लेकर मरवाही विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि (पेंड्रा) ओमप्रकाश अग्रवाल ने जिला सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने छह दावेदारों के इस्तीफे देने की बात कही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास ने शुक्रवार रात को हुए हंगामे की रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई हो सकती है।
{टिकट तय होते ही हर जगह विरोध के स्वर, सहमे प्रत्याशी : पेज -2
{रायपुर शहर में लगातार सक्रिय।
{दूसरे दावेदारों से बेहतर छवि।
{विवादों से दूर रहकर राजनीति।
जिला बीजेपी कांग्रेस
रायगढ़महावीर चौहान जेठूराम मनहर
कोरबा डॉ. हरिकांति दुबे रेणु अग्रवाल
जगदलपुर योगेंद्र कौशिक मलकीत सिंह गैंदू
चिरमिरी संजय सिंह मोहम्मद इमाम
जिला बीजेपी कांग्रेस
धमतरीअर्चना चौबे सरिता दोषी
बिलासपुर किशोर राय घोषित नहीं
दुर्ग चंद्रिका चंद्राकर नीलू ठाकुर
राजनांदगांव मधुसूदन यादव विजय पांडेय
अंबिकापुर मंजूषा भगत अजय त