पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वैलरी डिजाइनर फराह अली खान आज माय आइकॉन में

ज्वैलरी डिजाइनर फराह अली खान आज माय आइकॉन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. 94.3माय एफएम अपने श्रोताओं के बीच ऐसे लोगों को लेकर अाता है, जिनके काम के चलते वे खुद ही एक आइकॉन बन जाते हैं। ऐसे ही एक आइकॉन को आप रविवार को शाम 4 से 6 बजे के बीच सुन पाएंगे। ये है जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर फराह अली खान।

वे 1992 में अमेरिका से वापस आईं और 1993 में उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग के क्षेत्र में शुरुआत की। फिर कैसे उन्होंने एक के बाद एक शानदार डिजाइन से महिलाओं को मोहित किया। कैसे उन्होंने अपनी शुरुआत की, किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कैसे सामना किया। ये सभी बातें और ज्वैलरी के रखरखाव से जुड़ी टिप्स आप फराह अली खान की जुबानी शाम 4 बजे से आरजे प्रियंका के साथ माय आइकॉन में सुन सकते हैं।