- Hindi News
- जीवन के तीन आधार सेवा, सिमरन सत्संग: साईं शाह
जीवन के तीन आधार सेवा, सिमरन सत्संग: साईं शाह
बिलासपुर. जीवनके तीन आधार सेवा, सिमरन सत्संग हैं। जो मनुष्य इन आधारों को मानकर चलता है उसका जीवन सार्थक हो जाता है। ये बातें हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के तत्वावधान में शनिवार को सिंधी काॅलोनी में आयोजित सत्संग सभा को संबोधित करते हुए संत साईं ईश्वर शाह ने कहीं। उन्होंने कहा निस्वार्थ सेवा भावना जरूरी है। हमें सतगुरु ईश्वर के नाम का जाप मन ही मन करते रहना चाहिए। इसी तरह सत्संग से हमें सद्मार्ग की प्राप्ति होती है। मनुष्य चाहे किसी वर्ण में जन्म ले उसके कर्म ही उसे महान बनाते हंै। चाहे किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति जाए हमें सत्कर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।