सरदार राजिंदर सिंह वाधवा
सरदार राजिंदर सिंह वाधवा
बिलासपुर.शिवमंदिर के पास विद्या नगर निवासी सरदार रजिंदर सिंह वाधवा का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर थे। उनकी अंतिम यात्रा 14 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे दयालबंद मधुबन मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
दुर्गाशर्मा
बिलासपुर.ऊर्जापार्क के सामने राजकिशोर नगर निवासी दुर्गा शर्मा का 55 वर्ष की आयु में शनिवार की शाम 5.30 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 14 दिसंबर की सुबह 10 बजे तोरवा मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे सीताराम शर्मा की प|ी और राजेश शर्मा, लखन शर्मा की मां थीं।
रूपकुंवर तिवारी
सकरी.ब्राम्हणपारा निवासी 80 वर्षीय रुपकुंवर तिवारी का 13 दिसंबर की दोपहर 2 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हाॅफा रोड स्थित मुक्ति धाम में किया गया। वे राधेश्याम तिवारी विजय तिवारी की चाची थीं।
रामाधारडडसेना
लोरमी.ग्रामघानाघाट निवासी लघु व्यवसायी रामाधार डडसेना का 60 वर्ष की आयु में 13 दिसंबर को निधन हो गया। अंतिम संस्कार गृहग्राम स्थित मुक्तिधाम में हुआ। वे घनश्याम डडसेना लोमश डडसेना के पिता थे। अंतिम संस्कार में परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
शोक समाचार .