अजीत पर टिप्पणी, बंका ने दिया इस्तीफा
पेण्ड्रा. रायपुरप्रकरण से नाराज बिलासपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव ओमप्रकाश बंका अन्य नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। पार्षद पद के कई उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी लिखित रूप से वापस ले ली है। जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव ओमप्रकाश बंका ने प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल को इस्तीफा दे दिया है। इसमें कहा है कि 12 दिसंबर को रायपुर में टिकट वितरण के लिए कांग्रेसी नेताओं की बैठक थी। इसमें अजीत जोगी पर की गई टिप्पणी से वे व्यथित हैं इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं। उसी तरह लालचंद वैश्य, निर्माण जायसवाल, संतोश साहू, विकास शर्मा शाहिद राइन ने भी टिकट वापस करने के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। उधर भाजपा ने अध्यक्ष के लिए सरिता गुप्ता का चयन करते हुए पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में अरुण जायसवाल, शारदा साहू, सरोजा गुप्ता, सुधा रजक आरती श्रीवास का नाम शामिल है।