खरीदी केंद्र से 20 हजार का धान पार
बिलासपुर . बिल्हाक्षेत्र के पौंसरी धान खरीदी केंद्र से किसी ने एक किसान का 44 कट्टी धान पार कर दिया। पौंसरी केंद्र के सहायक प्रबंधक प्रदीप पिता शिवप्रसाद सन्नाड्य 57 वर्ष ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। धान बुधवा सतनामी का था। पुलिस ने मामले में धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है।