20 हजार की साल चिरान जब्त
बिलासपुर . सीसीएफउड़नदस्ता ने शनिवार की दोपहर रतनपुर रेंज के गतौरी गांव में भूपेश कुमार के यहां छापा मारकर साल की 18 अवैध चिरान जब्त की। इसकी कीमत 20 हजार रुपए है। भूपेश अपने घर पर अवैध रूप से इमारती लकड़ियों की चिराई कर चौखट बनाता था। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है।