- Hindi News
- तिफरा, सिरगिट्टी बिल्हा की सूची कौशिक सेे असंतोष के चलते रुकी
तिफरा, सिरगिट्टी बिल्हा की सूची कौशिक सेे असंतोष के चलते रुकी
निकाय चुनाव टिकटों को लेकर कांग्रेस में रायपुर में मार-पीट हो गई तो भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के क्षेत्र के तीन निकायों की सूची रोकनी पड़ गई। प्रत्याशियों की सूची घोषित करने में कैडर बेस्ड भाजपा में आंतरिक असंतोष कम नहीं रहा। शुक्रवार को देर रात जब बिलासपुर सहित कई जिलों के नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के पार्षद सहित अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची घोषित की गई, तब तिफरा नगर पालिका, सिरगिट्टी और बिल्हा नगर पंचायत की सूची रोक दी गई।
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच नगर पंचायतों एक नगर पालिका आती है। इसमें से सिरगिट्टी और बोदरी नगर पंचायत के अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए घोषित हुआ, बाकी आरक्षित वर्ग के लिए। सिरगिट्टी नपं अध्यक्ष (सामान्य) के लिए मौजूदा अध्यक्ष केशरी इंगोले सहित गायत्री दुबे बोदरी नपं के अध्यक्ष के लिए कृष्णकुमार कौशिक के साथ दिनेश पांडे की सशक्त दावेदारी थी, लेकिन दोनों निकायों को सामान्य वर्ग के दावेदारों को झटका दे इंगोले कौशिक को टिकट दे दिए गए। घोषणा इसी वजह से शनिवार सुबह की गई। इसी तरह बिल्हा नगर पंचायत से पुनीता डहरिया को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए टिकट दिया गया। इससे पहले डहरिया की भाभी वंदना जेंड्रे यहां से प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं।
इधर, प्रदेशाध्यक्ष के क्षेत्र के तीन निकायों की सूची बीती रात असंतोष के चलते रोकने के बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष राजा पांडे ने इनकार किया है। सफाई है कि कौशिक शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के साथ थे, इसलिए लिस्ट उन्हें दिखाने रोकी है।