पुलिस के साए में हो पाया क्रिकेट मैच
बिलासपुर | सीएमडीकॉलेज में पुलिस की मौजूदगी में शनिवार से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रबंधन ने छात्रसंघ के दोनों गुटों को बुलवाकर समझाइश दी। छात्रसंघ सह सचिव अर्पित केशरवानी ने छात्रसंघ प्रभारी पर जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया था।
कॉलेज के चेयरमैन ने अभाविप और एनएसयूआई के छात्रसंघ पदाधिकारियों को बुलवाया। मैदान में दोनों गुटों के छात्र गले मिले। गुरुवार को दोनों के बीच सड़क पर हुई मार-पीट हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। काॅलेज में खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई, लेकिन अप्रिय स्थिति से निपटने पुलिस जवान कैंपस मैदान पर मौजूद रहे। कॉलेज में ऐसे हालात का असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। संभाग का सबसे बड़ा कॉलेज होने के कारण इसकी अलग पहचान थी। नैक से ग्रेड मिलने के बाद यहां डेवलपमेंट नए कोर्स खोलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन आए दिन के विवादों का असर हो रहा है।
छात्रसंघ कार्यालय में आगजनी
कॉलेजमें छात्रसंघ कार्यालय में लगे परदे में शुक्रवार की रात किसी ने आग लगा दी। सुबह कार्यालय खुला तब आग लगने के बारे में पता चला।
सीएमडी कॉलेज