पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौर ऊर्जा से हाईकोर्ट में हर साल बचेंगे 40 लाख रुपए

सौर ऊर्जा से हाईकोर्ट में हर साल बचेंगे 40 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़हाईकोर्ट सौर ऊर्जा से रोशन होने वाला देश का पहला हाईकोर्ट बन गया है। सोमवार को चीफ जस्टिस यतींद्र सिंह ने 500 किलोवाॅट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया। इससे करीब दो हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इससे हर साल करीब 40 लाख रुपए की बचत होगी।

हाईकोर्ट में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास निगम (क्रेडा) ने 500 किलोवाॅट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना की है। करीब सालभर पहले हाईकोर्ट में सोलर प्लांट लगाने का फैसला लिया गया था। छतों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। इस पर अमल करते हुए केंद्र और राज्य शासन के सहयोग से प्लांट लगाया गया। शेषपेज|15

इसमें30 फीसदी खर्च केंद्र और 70 फीसदी खर्च राज्य शासन ने उठाया। प्लांट की खासियत है कि इसमें बैटरी बैंक नहीं है और यह सीधे बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए पॉवर ग्रिड से जुड़ा है। यानी प्लांट में उत्पादन के बाद हाईकोर्ट को सीधे बिजली मिलेगी। बाकी बिजली पॉवर ग्रिड में चली जाएगी।

दो हजार यूनिट बिजली रोज

प्लांटके माध्यम से रोजाना दो हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिसका उपयोग हाईकोर्ट में होगा। हाईकोर्ट को हर रोज बिजली कंपनी से इतनी बिजली नहीं लेनी पड़ेगी। इससे करीब हर साल 40 लाख रुपए की बचत होगी।

सोलर प्लांट का उद्घाटन करते चीफ जस्टिस यतींद्र सिंह। साथ हैं जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर।