- Hindi News
- एक मंच पर बैठकर भी मंत्री और प्रबंधन दिखे अलग अलग
एक मंच पर बैठकर भी मंत्री और प्रबंधन दिखे अलग-अलग
मंत्रीको रिझाने सब-कुछ था... भव्य जलसा, जन्मदिन पर बड़ा केक और चेयरमैन की छत्तीसगढ़ी कविताएं। मंत्री खुश भी थे, लेकिन यह खुशी छात्रसंघ पदाधिकारियों की मांगों पर घोषणा में नहीं बदल सकी। लंबे समय से चली रही उठापटक के दौरान मंच पर सबके सामने ये दोनों पक्षों का अभूतपूर्व मिलन था, लेकिन अंतर्विरोध कहीं कहीं आड़े रहे थे। सीएमडी कॉलेज में हुए संकल्प समारोह में स्वास्थ्य नगरीय प्रशासन मंत्री का जन्मदिन और छात्रों का शपथ-ग्रहण समारोह अव्यवस्था के बीच निपटा।
सीएमडी में मंत्री अमर अग्रवाल के पहुंचते ही मंच समर्थक छात्रों से घिर गया। लंबे समय तक स्वागत हुआ। ऐसे में समझ ही नहीं रहा था कि हो क्या रहा है। नीचे भी छात्रों का एक बड़ा वर्ग खड़ा था, जिससे सामने बैठे लोग अतिथियों को देख ही नहीं पा रहे थे। मंच पर मंत्री अग्रवाल और शासन से बनाए गए प्रभारी प्राचार्य एसएन अग्रवाल बायीं ओर तो चेयरमैन संजय दुबे, मंत्री के बेटे आदित्य अग्रवाल और फिर प्रबंधन के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डीके चक्रवर्ती (जिन्हें अब प्रशासनिक अधिकारी का नाम दे दिया गया है) दायीं ओर बैठे थे। मंच में बैठक व्यवस्था से ही साफ नजर रहा था कि मुलाकात का यह दिखावा सही मायनों में कितना अलग है।
सीएमडी कॉलेज में हुए समारोह में स्वास्थ्य मंत्री, चेयरमैन संजय दुबे अन्य।
जो भी अवरोध आएंगे, उन्हें दूर करेंगे
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि काॅलेज के विकास में जो भी अवरोध आएगा, उसे दूर करेंगे। राज्य सरकार ने कॉलेजों में प्रत्यक्ष चुनाव करवाने की मंजूरी इसलिए दी, क्योंकि छात्रों में नेतृत्व विकास यहीं से होता है। मैं जब 11वीं में था, तब जीवन का पहला चुनाव अध्यक्ष पद के लिए लड़ा था। मैं इस काॅलेज का बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र रहा हूं। यहां आकर ऐसा लगा कि फिर से वही 21 साल का युवा पढ़ने के लिए आया है। उन्होंने छात्रों को नसीहत दी कि सीखने की आदत डालें। अगर यह आदत जाती है तो आपकी तरक्की कोई नहीं रोक सकता। हर व्यक्ति को स्मार्ट होना चाहिए।
टकराव की राजनीति में जाएं छात्र
\\\"बड़े भैय्या\\\' ने आश्वासन का ठेंगा दिखाया
काॅलेज के चेयरमैन संजय दुबे ने कहा कि छात्र किसी भी तरह की टकराव की राजनीति में जाएं। उन्हें कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान में यहां 15 नए कोर्स चल रहे हैं, 10 नए और लाने की तैयारी है। नए पाठ्य