- Hindi News
- 61 शिक्षाकर्मियों को सात माह से वेतन नहीं मिला, घेराव होगा
61 शिक्षाकर्मियों को सात माह से वेतन नहीं मिला, घेराव होगा
बिलासपुर| राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा के 61 शिक्षाकर्मियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है। इस पर छग शिक्षाकर्मी संघ 27 सितंबर को डीईओ का घेराव करेगा। आवंटन नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। यही स्थिति रही तो शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरीय निकाय, सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में पदस्थ 9000 शिक्षाकर्मियों को नवरात्रि, दशहरा और दिवाली पर वेतन नहीं मिल पाएगा।