पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर का सपना होगा साकार, बस एक दिन और इंतजार

घर का सपना होगा साकार, बस एक दिन और इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर |नवरात्रि केशुभ अवसर पर फेस्टिवल सीजन में मिलने वाले ऑफर के साथ आशियाने की चाहत रखने वालों को अपने सपनों को उड़ान देने के लिए बस एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा। दैनिक भास्कर और पाम ग्रुप द्वारा 26 सितंबर से पुलिस ग्राउंड में तीन दिवसीय भास्कर रियलिटी एक्सपो का शानदार आगाज होने वाला है। इस दौरान दैनिक भास्कर द्वारा घर के सपने को साकार करने वालों और बिल्डर्स को एक ऐसा मंच दिया जाएगा, जहां उनके आशियाने के सपनों को उड़ान मिलेगी। पिछले साल भास्कर प्रॉपर्टी फेयर को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद इस साल फिर से भास्कर रियलिटी एक्सपो का यह आयोजन किया जा रहा हे। तीन दिनों तक चलने वाले एक्सपो में शहर छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी बिल्डर्स के प्रोजेक्ट में अपनी जरूरत पसंद के हिसाब से चुनाव की सुविधा मिलेगी। इस दौरान ऑन स्पॉट बुकिंग बैंक फाइनेंस की भी सुविधा होगी।