पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रीन रे की कोरबा ब्रांच का मैनेजर गिरफ्तार

ग्रीन-रे की कोरबा ब्रांच का मैनेजर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़में लोगों के निवेश के करोड़ों रुपए लेकर भागने वाली ग्रीन-रे कंपनी के ब्रांच मैनेजर उत्तम कुमार बेहरा को एसआईटी ने ओडिशा के जलेश्वरगांव से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोरबा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। एसआईटी उससे पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। बेहरा ओडिशा का ही रहने वाला है। ग्रीन-रे कंपनी ने राजधानी रायपुर, कोरबा, बिलासपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में दफ्तर खोले थे। कंपनी ने लोगों को रकम निवेश करने पर कई गुना अधिक होने का सब्जबाग दिखाया था। करोड़ों रुपए समेटने के बाद मार्च में सभी जिलों में दफ्तर बंद कर कंपनी भाग गई थी।

रेनाट्स के आरोपी फरार

बांकीमोंगरामें दफ्तर खोलकर रेनाट्स कंपनी ने भी रकम बढ़ने का झांसा देकर धोखाधड़ी की। बांकीमोंगरा थाना में धोखाधड़ी जुर्म दर्ज किया गया। मामले में कंपनी के सेल्स हेड राकेश राव ब्रांच मैनेजर हितेश चौबे की गिरफ्तारी कर ली गई थी। वही कंपनी का संचालक मनीष निगम अजय यादव फरार हो गए थे। वह अब तक पकड़ में नहीं आए हैं।

एसआईटी लगी है पीछे

ग्रीन-रेका डायरेक्टर और ब्रांच मैनेजर उडिशा के जलेश्वर का रहने वाले हैं। फर्जीवाड़े का मामला दर्ज होने के बाद से सभी फरार हो गए थे। एसआईटी की टीम वहां नजर रखे हुए थी। उत्तम के घर पहुंचते ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम पीछे लगी है। बुधवार को एसआईटी आरोपी उत्तम को लेकर सिटी कोतवाली पहुंची। एसआईटी उससे पूछताछ करने के लिए रिमांड में लेने की तैयारी में है।