- Hindi News
- अय्याशी करने गया मंगला सरपंच का बेटा साथी पकड़े गए
अय्याशी करने गया मंगला सरपंच का बेटा साथी पकड़े गए
बिलासपुर | कारमें युवतियों को लेकर अय्याशी करने अमरकंटक रोड पहुंचा मंगला सरपंच का बेटा और उसके साथी पकड़े गए। उनके साथ एक युवती दो किशोरी भी थीं। पुलिस ने बाद में किशोरियों को छोड़ दिया। युवती को केंवची के पास छोड़कर नशे में चूर युवक आगे बढ़ गए थे।
मंगलवार की रात करीब 9 बजे गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची-अमरकंटक रोड पर एक युवती जोर-जोर से चिल्ला रही थी। वह सूनसान जगह पर खड़ी थी और नशे में चूर होकर बीच-बीच में रो रही थी। ग्रामीणों ने केंवची के सरपंच प्रताप सिंह को सूचना दी। ग्रामीण सरपंच युवती के पास गए और उससे पूछताछ की। युवती राजकिशोर नगर की थी। उसे मंगला सरपंच का बेटा बृजेंद्र उर्फ गोलू 22 वर्ष अपनी कार में लेकर अय्याशी करने गया था। सरपंच पुत्र के साथ उसका साथी करीम खान 32 वर्ष, आनंद पटले 22 वर्ष, सुनील सतनामी 22 वर्ष दो अन्य किशोरियां भी आई थीं। जंगल में ठहरने और अय्याशी करने के बाद रात को सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में ठहरकर उन्होंने फिर छककर शराब पी और खाना खाया। नशा चढ़ने लगा तो उनके बीच विवाद शुरू हो गया। वे युवती को वहीं छोड़कर चले गए। शेषपेज|16
केंवचीसरपंच की सूचना पर गौरेला पुलिस पहुंची और युवती को साथ लेकर युवकों की कार की पतासाजी करने निकली। केंवची और अचानकमार के बीच पुलिस ने कार को रोका और सभी को लेकर थाने गई।
रातभर परेशान होती रही पुलिस
युवती के चलते रातभर पुलिस परेशान रही। वह नशे में चिल्ला रही थी, बार-बार सिर पटक रही थी। रातभर उसके करीब एक महिला सिपाही को बिठाकर रखा। नशा उतरा तो पुलिस नेे किशोरियों को छोड़ दिया। युवती युवकों के खिलाफ केवल प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। युवती राजकिशोर नगर में रहती है, वहीं दोनों किशोरियां लिगिंयाडीह चिंगराजपारा की हैं।
नशे में नहीं चला पा रहे थे कार, पकड़े गए
मंगला सरपंच के बेटे उसके साथी शराब के नशे में चूर थे। वे गाड़ी भी नहीं चला पा रहे थे। एक घंटे में महज 10 किलोमीटर जा सके थे। इसी वजह से पुलिस ने उन्हें जल्दी से पकड़ लिया।
पीटा एक्ट में पकड़ी जा चुकी है युवती
हंगामाकरने वाली युवती सरकंडा क्षेत्र में पहले भी देहव्यापार में पकड़ी गई थी। उसके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। युवती ही दोनों किशोरियों को लेकर गई थी। पुलिस ने युवकों के साथ युवती पर भी प्रतिबंधात्मक धाराओं से कार्