पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुग्गी मुक्त शहर के लिए दिल्ली जाएंगी कमिश्नर

झुग्गी मुक्त शहर के लिए दिल्ली जाएंगी कमिश्नर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बिलासपुरशहर को झुग्गी मुक्त करने के लिए नगर निगम ने 130 झुग्गी बस्तियों में 40 हजार पक्के मकानों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए पहला प्रस्ताव शुक्रवार को नई दिल्ली के शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय में निगम कमिश्नर रानू साहू प्रस्तुत करेंगी। कमिश्नर ने दैनिक भास्कर को बताया कि राजीव आवास योजना के अंतर्गत 1500 पक्के मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 2600 करोड़ की लागत से पक्के मकानों का निर्माण कराया जाएगा।

कमिश्नर साहू के मुताबिक राजीव आवास योजना के अंतर्गत 130 झुग्गी बस्तियों के उन्नयन के लिए निगम के प्रस्ताव का परीक्षण गुरुवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालनालय में किया जाएगा। इसके बाद इसे केंद्रीय शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय को सौंपा जाएगा। इससे पहले वे केंद्रीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन देंगी।