विश्व हृदय जागरूकता अभियान आज
छात्राओं को आज साइकिल बांटी जाएंगी
बिलासपुर | सूरजशिक्षण समिति द्वारा मस्तूरी में संचालित पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 25 सितंबर को भवन के तीसरे तल का लोकार्पण और स्कूल की कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को नि:शुल्क साइिकल वितरण किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लखन लाल साहू, होंगे। अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, विशिष्ट अतिथि सोमनाथ यादव, डॉ. कपिल सिंह, संतोष मिश्रा, विजय अंचल, धर्मेंद्र कोशले, किरण मिश्रा होंगे।
विश्व हृदय जागरूकता अभियान आज
बिलासपुर | एसईसीआरके केंद्रीय चिकित्सालय द्वारा 25 सितंबर को हृदय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जोनल महाप्रबंधक कार्यालय सभागृह में शाम 5 से 6 बजे तक हृदय रोग से बचने के तरीकों पर प्रश्नोत्तरी परिचर्चा का आयोजन किया गया है।
है। साथ ही 29 सितंबर को जीवन शैली पर जीवन प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक केंद्रीय चिकित्सालय के ओपीडी हॉल में किया जाएगा। इसमें अपोलो अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएल भांजा भारतीयों में हृदय रोग के आज के परिदृश्य विषय पर विचार प्रस्तुत करेंगे। केंद्रीय चिकित्सालय के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सीके दास इस रोग से बचने के उपायों की जानकारी देंगे।