पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफर में खुशियों की दस्तक, स्टेशन पर बेटे को दिया जन्म

सफर में खुशियों की दस्तक, स्टेशन पर बेटे को दिया जन्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर . उत्तरप्रदेशसे अपने गांव वापस रही दंपती को सफर पर ही खुशियों ने दस्तक दी, जब विवाहिता ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बेटे को जन्म दिया। मूलत: कवर्धा की इस दंपती को बिलासपुर से कवर्धा के पास अपने मूल गांव जाना था। स्टेशन में बच्चे के जन्म की खबर मिलते ही रेलवे हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ वहां पहुंचे और जच्चा-बच्चा को महफूज किया।

कवर्धा के हरेंद्र पाल की प|ी बिंदु गर्भवती थी। दोनों यूपी के गाजियाबाद जिले में रहते हैं। प|ी की डिलिवरी के लिए वे अपने गांव लौट रहे थे। हरेंद्र अपनी प|ी और तीन साल की बेटी के साथ उत्कल एक्सप्रेस से बिलासपुर रहे थे। शेषपेज |14

यहांसे उन्हें अपने निवास कवर्धा जिले के ग्राम बटुआ जाना था। संयोग ऐसा हुआ कि उनकी प|ी को रास्ते में ही डिलिवरी पेन हुआ। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी रेलवे हॉस्पिटल को दी गई। वहां से डाॅक्टर नर्सों का दल प्लेटफाॅर्म पर पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार कर जच्चा-बच्चा को महतारी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डाॅक्टरों के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं।

आई खुशी