- Hindi News
- मतदान केंद्रों में दो दिनों के भीतर करें सारे इंतजाम
मतदान केंद्रों में दो दिनों के भीतर करें सारे इंतजाम
बिलासपुर . जिलेके जोनल अफसरों से कहा गया है कि वे मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा से जुड़े इंतजाम कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट दें। बूथ तक जाने-आने की सुविधा, पानी, बिजली, छायादार स्थान आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम में 26 तो शेष 11 निकायों में दो-दो जोनल अफसर नियुक्त किए गए हैं। सभी को कलेक्टोरेट में ट्रेनिंग दी गई।