अंतागढ़ टेप कांड, सीएम और मंत्री का पुतला दहन आज
अंतागढ़ टेप कांड मामले में मुख्यमंत्री द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज प्रदेश कांग्रेस ने 10 फरवरी सुबह 10.30 बजे नेहरू चौक में उनका पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती 10 फरवरी को 10 बजे कांग्रेस भवन में मनाई जाएगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद सभी नेहरू चौक जाएंगे, जहां अंतागढ़ उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और आडियो टेप में नाम आने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, डॉ. पुनीत गुप्ता, पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया जाएगा। इस अवसर पर आम सभा भी होगी। संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव, पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव सहित संभाग के जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र बोलर समेत अन्य लोग तैयारी में जुटे हैं।
नेहरू चौक पर लगे बैनर फ्लैक्स निगम ने किए जब्त, शिकायत के बाद लौटाया
प्रवक्ता अभय नारायण राय ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि कार्यक्रम के पूर्व मंगलवार को नेहरू चौक और छत्तीसगढ़ भवन के मोड़ पर किसान कांग्रेस द्वारा लगाए गए बैनर को जब्त कर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की गई। प्रदेश महामंत्री ने कलेक्टर से चर्चा कर आपत्ति जताई।
भूपेश व सिंहदेव आएंगे