पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एप्स रजिस्टर्ड करने पर खाते में आएंगे 25 रुपए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय स्टेट बैंक की ई-बडी एप्स में रजिस्टर्ड करने पर एकाउंट में 25 रुपए आ जाएंगे। इसके लिए मोबाइल रजिस्टर्ड कराने पर उस ब्रांच का कोड टाइप कर एक रुपए भेजना होगा। रजिस्टर्ड होने पर यह काम बैंक अधिकारी करेगा। इसके बाद एकाउंट में तीन दिनों के अंदर 25 रुपए आ जाएंगे। 1 फरवरी से शुरू हुई इस सुविधा में अब तक करीब 3000 लोग रजिस्टर्ड हो चुके हैं।

यदि पर्स भूल गए हैं और ई बडी की सुविधा आपके मोबाइल में है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल में बगैर इंटरनेट के किसी भी बैंक का ग्राहक इस योजना का लाभ ले सकता है, लेकिन ई बडी एप्स रजिस्टर्ड कराने पर एकाउंट में 25 रुपए आने की सुविधा सिर्फ एसबीआई के खाताधारी को ही मिलेगी। डिजिटल बैंकिंग की तरफ एसबीआई ने एक और कदम बढ़ाया है। 13 भाषाओं में इस वॉलेट को तैयार किया गया है। एसबीआई बडी से आप आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही ट्रैवल, होटल्स की भी बुकिंग हो सकेगी। आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं है तो भी कोई बात नहीं, यदि किसी रिश्तेदार को रकम ट्रांसफर करनी है तो एसबीआई का एक एप्स आपकी परेशानियों को दूर कर देगा। गौरतलब है कि आईसीआईसीआई, एचडीएफसी समेत कई बैंकों ने पहले ही अपने मोबाइल एप्स बनाकर ग्राहकों को सुविधा दे रखी हैं।

ऐसे होगा डाउनलोड
सबसे पहले गूगल में प्ले स्टोर में जाना होगा।

यहां स्टेट बैंक बडी के नाम से सर्च करना होगा।

सर्च करने पर यह मोबाइल वॉलेट के डाउनलोड का विकल्प आएगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

इसमें विभिन्न विकल्पों की सुविधाएं नजर आएंगी जिसे जरूरत के मुताबिक कंज्यूमर वह सुविधा ले सकता है।

ये है लाभ
यह एप्स असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में उपलब्ध है।

इसके मध्यम से पैसे का हस्तांतरण करना भी संभव है।

यह प्रीपेड मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज की सुविधा भी प्रदान करेगा।

एसबीआई बडी के माध्यम से बिजली और गैस के बिल का भुगतान करना भी संभव होगा।

मूवी टिकट, फ्लाइट और होटलों की बुकिंग भी इससे हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...