पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फाइनल में कल बिहार से भिड़ेगा छत्तीसगढ़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

50वीं राष्ट्रीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का अंतिम सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे एनईआई मैदान में बिहार और अरुणाचल प्रदेश की टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरी। कड़े मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश की टीम 16 बार गोल करने से चूकी। मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले पहला और अंतिम गोल बिहार की ओर से किया गया। इस गोल के साथ बिहार की टीम ने मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच 11 फरवरी की दोपहर 2.30 बजे खेला जाएगा।

रेलवे क्षेत्र के एनईआई मैदान में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को अंतिम सेमीफाइनल मैच बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमें गोल करने के लिए जद्दोजहद करती रही। सेकेंड हाफ तक अरुणाचल प्रदेश की टीम 16 बार गोल पोस्ट तक पहुंचकर गोल करने से चूकी। खिलाड़ियों में सामंजस्य की कमी दिखी, इसके कारण वे गोल नहीं कर सके। वहीं बिहार की टीम के साथ भी यही हुआ, लेकिन बिहार के खिलाड़ी जर्सी नंबर-10 अमन कुमार ने 79वें मिनट में मैच का और अपने टीम का पहला गोल किया। इस गोल के साथ बिहार ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया। मंगलवार के मैच के अतिथि एके समसी, डीके सिंह, सुब्रत बनर्जी, जेएन सिंह, अरूण पटनायक रहे। प्रतियोगिता के मैच कमिश्नर अब्दुल सलीम, रेफरी प्रसन्नजीत मंडल, परमेश्वर गोल, रफीक बाबू, सुब्रत पुरोहित, चयनकर्ता शांतनु घोष थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फुटबाल संघ के सह सचिव मोहन राव, आयोजन समिति के डॉ. अजय यादव, रिंकू मित्रा, राकेश सिंह, विजय केशरवानी, भूपेंद्र पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...