पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इमलीपारा से टैगोर चौक तक सड़क पर कब्जा, 91 को नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो चरणों में किए गए सीमांकन में इमलीपारा स्टेडियम गेट के सामने से टैगोर चौक तक सड़क पर 104 लोगों का कब्जा होने का खुलासा हुआ है। सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम आयुक्त ने इनमें से 91 कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया है। इन्हें जवाब देने और दस्तावेज पेश करने के लिए 15 फरवरी तक समय दिया गया है।

नगर निगम ने जब इमलीपारा से टैगोर चौक तक की सड़क पर कब्जा करने वालों को बेदखल करने की कार्रवाई शुरू की तो इसके विरोध में व्यवसायी हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट के निर्देश पर नगर निगम व प्रशासन की टीम ने मिलकर दो चरणों में सीमांकन किया। इसकी रिपोर्ट आयुक्त रानू साहू को सौंप दी गई है। इसमें बताया गया है कि बेजाकब्जा के कारण सड़क कहीं पर 50 फीट तो कहीं पर 30 फीट संकरी हो गई है।

दिया जा रहा है नोटिस
सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर निगम आयुक्त की ओर सभी बेजा कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। अब तक 91 कब्जाधारियों के नाम नोटिस कट चुका है। इन्हें तय समय के अंदर निगम में दस्तावेज के साथ जवाब प्रस्तुत होने काे कहा गया है।’’ -जुगल किशोर, नजूल अधिकारी, नगर निगम बिलासपुर

कब्जाधारियों से निगम ने ये कहा
निगम ने बेजा कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर कहा है कि सरकारी जमीन के बीच में आपका किया गया निर्माण आ रहा है। 15 फरवरी के अंदर खसरा पंचशाला नक्शा, बी-वन, डायवर्सन और रजिस्ट्री पत्र के साथ जवाब पेश करें।

खबरें और भी हैं...