पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उधार में रजिस्ट्री, वसूली में पसीने छूटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पंजीयन कार्यालय अचल संपत्ति के दस्तावेज या बैंक गारंटी रखकर लोगों की रजिस्ट्री उधार में कर देता है, लेकिन मुसीबत तब होती है, जब लोग अपना दस्तावेज भी लेने नहीं आते। जिले में ऐसे लोगों की संख्या 55 है। इसमें स्थानीय बिल्डर, नेता और रेत ट्रांसपोर्टर ही नहीं, जयपुर और मध्यप्रदेश के भी लोग भी शामिल हैं। इन्हें नोटिस भेजकर रकम जमा नहीं करने पर संपत्तियों की कुर्की या नीलामी की चेतावनी दी गई है।

180 करोड़ रुपए का टारगेट पूरा करने में जिला पंजीयन कार्यालय के पसीने छूट रहे हैं। इसके लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयास यह कि पुराने बकाएदारों की रकम वसूली से लेकर नए वित्तीय वर्ष के पहले अधिक से अधिक लोग रजिस्ट्री कराएं। हालांकि सरकारी विभाग होने की वजह से वह खुलकर कुछ नहीं कर पा रहा है। इधर, एक बार फिर ऐसे 55 लोगों की लिस्ट बनाई गई है, जिन्होंने उधार में रजिस्ट्री तो करवा ली, लेकिन फिर रजिस्ट्री पेपर लेने ही नहीं आए। उन्होंने अभी तक मुद्रांक शुल्क जमा नहीं किया है। इसमें शहर के कई नामी बिल्डर समेत नेता और रेत ट्रांसपोर्टर भी शामिल हैं। केपी डेवलपर्स मोह. कासिम लिंक रोड के पांच प्रकरण में 5,16,800 तो गीतांजलि कंस्ट्रक्शन के तीन केस में उस पर 3,62060 रुपए बकाया है। ईशान भंडारी सरकंडा निवासी पर 1,14,390, आसमा बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स द्वारा डाय. मो. वासिफ जाफरी पर 1,80,825 रुपए बकाया है। नर्मदा नगर चौक मंगला निवासी बीएन मिश्रा से 5,93,890 रुपए तो सरकंडा निवासी अतुल सिंह ठाकुर से पंजीयन कार्यालय को 9 लाख 595 रुपए लेने हैं। रिद्धि सिद्धि मैनेजमेंट प्रा. लि. की खुशबू अग्रवाल पर 2,83,300 रुपए, महेन्द्र सिंह चावला दयालबंद चौक पर 5,09,565, बृजेश अग्रवाल विनोबानगर पर एक लाख, माया देवी अग्रवाल पर 7,21,253 और प्रीति यादव तोरवा पर 53, 910 रुपए बकाया है। इन्द्रमोह टाह नार्मल स्कूल रोड पर 117980 रुपए, डॉ. सुभाष सिंह बैस व सविता बैस प्रियदर्शिनी नगर पर 96867, प्रभाकर मोटवानी जरहाभाठा सिंधी कॉलोनी बिलासपुर 121889 रुपए, गुलाब जलानी देवमनचाल चिंगराजपारा 250100 रुपए, मोतीलाल भरारी बैस तालाब के पास तहसील तखतपुर रुपए 89950, डुलाराम मोटवानी तोरवा 92960, देवारीलाल चिल्हाटी तहसील बिल्हा 151690 रुपए, नम्रता ऋषि लिंक रोड 363338, संतोष प्रसाद दुबे मोपका 211601, योगेश प्रताप सिंह ईदगाह चौक 670415 रुपए, नूतन अग्रवाल केशला तहसील बिल्हा 302532, मयाराम कोटमी सोनार तहसील अकलतरा 155350, मयाराम तहसील अकलतरा 174770, सुनीता शुक्ला नर्मदानगर 101290, ऋषि कुमार झल्फा तहसील बिल्हा 134032, विजय कुमार झा तिफरा 114957, संतोष कुमार कोटा 127085, अमित बग्गा बिल्हा 161100, किरण सिंह 123089, अमित बग्गा बिल्हा 83350, संतराम गोड़ कुदुदण्ड 74860, निलिमा सोना मिशन कम्पाउंड ब्लाक रोड तखतपुर 160568, अनि उवेजा जूनी लाईन 213375, नीरजा तिवारी अज्ञेयनगर 64860, भारत सिंह पोर्ते घासी पुर कोटा 68040, पुष्पा अग्रवाल 405310, बीना पटेल तोरवा 137385, संध्या सिंह चैतमा, पाली 162735, सरिता ध्रुव चकरभाठा बोदरी 57558, दीप सिंह कंवर कोटा 2,43,550, रामेश्वरी खुड़ियाडीह 80792, प्रदीप कुमार जैन सरकंडा बिलासपुर पर 84510 रुपए का मुद्रांक शुल्क बकाया है।

बकाएदारों को नोटिस, पर जवाब अभी तक नहीं आया, टारगेट पूरा करने के लिए रकम जमा कराने में जुटा कार्यालय
अभी तक किसी ने नहीं किया जमा
अभी तक किसी भी बकायादार ने मुद्रांक शुल्क जमा नहीं किया है। उन्हें नोटिस भेजकर वसूली का प्रयास किया जा रहा है। नोटिस का जवाब नहीं देने व रकम जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' -सुशील खलखो, जिला पंजीयक, जिला पंजीयन कार्यालय

राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोग भी बकाएदार
शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों से तो बकाएदार हैं ही, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के लोग भी यहां के बकाएदार है। छोटी डूंगरी तहसील जिला जयपुर निवासी रंजीत कुमार शर्मा पर 77,042 रुपए, मध्यप्रदेश के दतिया निवासी लक्ष्मीकांत कविजू पर 99,775 रुपए बकाया है। रायपुर निवासी संतोष मिश्रा पर 77,400, प्रीति सराफ रायपुर पर 1,00,266 रुपए बकाया है।

खबरें और भी हैं...