गोदामों में पुख्ता व्यवस्था को लेकर बैठक लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के वेयर हाउस गोदामों के प्रबंधकों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में शाखाओं पर भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम के आरक्षण की स्थिति तथा उपयोगिता का प्रतिशत, भण्डारण शुल्क देयकों के प्रस्तुतीकरण एवं वसूली की स्थिति, परिवहनकर्ताओं को लंबित देयकों के प्रस्तुतिकरण की स्थिति पर चर्चा की गई।