पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • मंत्री अमर आज शहर के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, बैठक भी लेंगे

मंत्री अमर आज शहर के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, बैठक भी लेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल 10 फरवरी को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चांटीडीह के प्रथम तल में नवनिर्मित कमरा निर्माण का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे जूना बिलासपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्थित संघ कार्यालय में सरस्वती पूजा में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे राजेंद्र नगर स्थित निवास में भाजपा मध्य मंडल व शाम 4 बजे भाजपा पूर्व मंडल की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे इमलीभाठा स्थित वाल्मिकी आवास में नवनिर्मित सामुदायिक भवन व मंच निर्माण का लोकार्पण करेंगे। शाम 6 बजे उसलापुर रोड स्थित पाटीदार भवन में ड्रीम इंडिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...