पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइकर्स ने कालेज छात्रा से लूटा मोबाइल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइकर्स ने कालेज छात्रा से लूटा मोबाइल
बिलासपुर | सरकंडा में मुक्तिधाम के पास कालेज छात्रा से बाइकर्स ने उसका मोबाइल छीन लिया। सरकंडा जबड़ापारा निवासी नेहा जायसवाल पिता अशोक 19वर्ष बीकाम की छात्रा है। बुधवार की शाम को वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी में सवार होकर कपिल नगर से देवनंदन नजर जाने के लिए निकली थी। जबड़ापारा मुक्तिधाम के पास से गुजर रही थी,इसी बीच पीछे से बाइक क्रमांक सीजी 10-5580 में आए युवक ने उसकी जेब से हाथ डालकर छात्रा का मोबाइल छीन लिया।

छात्रा ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बाइकर्स के खिलाफ धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज किया। बाइक नंबर के आधार पर उसकी पतासाजी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...