199 किलोमीटर तक सफर करना है तो तीन घंटे पहले मिलेगा सामान्य टिकट
बिलासपुर | रेलवे बोर्ड ने जनरल टिकट के नियम में बदलाव किया है। 199 किलोमीटर तक यात्रा के लिए सामान्य श्रेणी का टिकट अब तीन घंटे पहले लेना होगा। इसके अलावा 199 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए वापसी टिकट की सुविधा बंद की जा रही है। 200 किलोमीटर और इससे अधिक की दूरी के लिए मौजूदा प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं होगा।
खबरें फटाफट